भविष्य बताने वाला खेल क्या है – आज हर व्यक्ति अपना भविष्य जानने के लिए बहुत उत्सुक है। वह जानना चाहता है, कि भविष्य में उसके जीवन में क्या होने वाला है? वह अपने काम में सफल होगा या असफल? उसे अपने जिंदगी में कितनी तरक्की मिलने वाली है? क्या उसका वैवाहिक जीवन खुशहाल होगा? इस प्रकार की जानकारी लेने के लिए आज हर व्यक्ति अपना भविष्य जानना चाहता है और हो भी क्यों ना भविष्य जानना एक बहुत ही रोमांचक बात है।
क्या होगा अगर आपको पता चले कि आप किसी खेल के द्वारा भी अपना भविष्य जान सकते हैं, तो है ना यह बहुत ही रोमांचक बात। तो दोस्तों इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको एक ऐसे खेल के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके द्वारा आप अपना भविष्य जान सकते हैं । तो चलिए जानते हैं भविष्य बताने वाला खेल क्या है?
भविष्य बताने वाले खेल के बारे में जाने के लिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें क्योंकि अंत तक हमने इस में पूरी जानकारी प्रदान करने की पूरी कोशिश की है।
भविष्य बताने वाला खेल क्या है?
भविष्य बताने वाले कुछ खेल की जानकारी हमने नीचे इस आर्टिकल में दी है आप इस प्रकार के खेल खेल कर अपने भविष्य की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और अनुमान लगा सकते हैं कि आपके भविष्य में क्या घटित होने वाला है
हस्तरेखा शास्त्र भविष्य बताने वाला खेल
आइये जानते हैं, हस्तरेखा शास्त्र भविष्य बताने वाला खेल क्या है? आज देश में हस्त रेखा शास्त्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण शास्त्र के रूप में जाना जाता है। यह खेल प्राचीन काल से हमारे देश के विश्व मुनि अपनाते आ रहे हैं। इस खेल में ज्योतिष व्यक्ति के हाथ की हथेली हाथ की लकीर और हथेली के आकार का अध्ययन करके व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाते हैं। क्योंकि इस खेल में व्यक्ति के हाथ की रेखाओं के बारे में अध्ययन किया जाता है, इसीलिए इसे हस्तरेखा शास्त्र के नाम से जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र भविष्य बताने वाला खेल
आइये जानते हैं, ज्योतिष शास्त्र भविष्य बताने वाला खेल क्या है? ज्योतिष शास्त्र भारत का बहुत ही पुराना शास्त्र है। और आदिकाल से ऋषि मुनि और विद्वान इस शास्त्र के माध्यम से लोगों के भविष्य का अनुमान लगाते चले आ रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र के द्वारा किसी भी व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाना बहुत ही आसान है। इस शास्त्र में भौगोलिक स्थिति, गृह तथा नक्षत्र की स्थिति तथा समय देखकर विद्वान व्यक्ति भविष्य का अनुमान लगाते हैं।
कहा जाता है जो विद्वान इस शास्त्र में परम ज्ञान रखते हैं वह आपके भविष्य का इस शास्त्र के माध्यम से 99% सटीक अनुमान लगा सकते हैं। लेकिन इस शास्त्र की सही जानकारी और सही ज्ञान बस कुछ ही लोगों के पास है। और हम कह सकते हैं इस शास्त्र के जानने वालों की संख्या बहुत ही कम है।
व्यक्ति के भूतकाल के आधार पर भविष्य बताने वाला
आइये जानते हैं, व्यक्ति के भूतकाल के आधार पर भविष्य बताने वाला खेल क्या है ? जैसा कि नाम से ही विदित है, भूतकाल के आधार पर भविष्य बताने वाला खेल इसका मतलब है इसमें भूतकाल के आधार पर भविष्य का आकलन किया जाता है। पहले ज्योतिषी आपके भूतकाल के बारे में अधिक से अधिक जानकारी प्राप्त करता है, फिर उसी के आधार पर वह आपके भविष्य के बारे में जानकारी आपको प्रदान करता है। जितनी अधिक सटीक जानकारी आप अपने भविष्य की पाना चाहते हैं उतना ही आपको अपने भूतकाल के बारे में सही जानकारी ज्योतिषी को देनी होगी। कुछ लोगों का मानना है, इस प्रक्रिया से 50% से 85% तक सही और सटीक आकलन किया जा सकता है।
भूतकाल के आधार पर भविष्य बताने वाले खेल के बारे में आज बहुत सारे विद्वान प्रयोग कर रहे हैं। इस खेल का प्रयोग प्रोफेशनल और टेक्निकल लोग अधिक करते हैं। जैसे कि शेयर मार्केट की जानकारी, मौसम विभाग जानकारी का आकलन भूतकाल की जानकारी के आधार पर ही करते हैं।
टैरो कार्ड रीडिंग भविष्य बताने वाला खेल
आइये जानते हैं, टैरो कार्ड रीडिंग भविष्य बताने वाला खेल क्या है? खेल में ताश के पत्तों जैसे टैरो कार्ड होते हैं इन टैरो कार्ड पर कुछ रहस्य में और रंगीन चलचित्र बने होते हैं इन टैरो कार्ड्स के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है तथा उसकी भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Hello Google Kaise Ho Aap – हेलो गूगल कैसे हो आप? (5 Latest Tricks 2022)
स्वप्न के आधार पर भविष्य बताने वाला खेल
आइये जानते हैं, स्वप्न के आधार पर भविष्य बताने वाला खेल क्या है? आप आप स्वप्न तो देखते ही होंगे। हिंदू धर्म में स्वप्न को बहुत ही अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। और कभी-कभी स्वप्न हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत भी देते हैं। प्राचीन काल में राजा महाराजा अपने स्वप्न को बहुत महत्व देते थे। और विद्वानों से अपने स्वप्न में देखे गए दृश्यों का वर्णन करते थे। और उसके आधार पर विद्वान आगे आने वाले भविष्य में घटनाओं का आकलन करते थे।
रात में देखे गए सपने के आधार पर भविष्य की कल्पना की जाती है। आज भी लोग इसे मानते हैं क्योंकि अगर आप कुछ बुरा स्वप्न देख लेते हैं तो चिंता में पड़ जाते हैं। लेकिन इसका असर भविष्य में कितना होता है इस बात का आकलन लगा पाना कठिन है।
मायावी शक्ति भविष्य बताने वाला खेल
इस प्रकार का खेल का प्रयोग तांत्रिक लोग अक्सर करते हैं तांत्रिक लोगों का कहना है कि देवी-देवता भूत प्रेत आज से संपर्क करके भविष्य की घटनाओं के बारे में जाना जा सकता है इस प्रकार की विधवा प्राप्त करने के लिए तांत्रिक सालों साल साधनाएं करते रहते हैं लेकिन यह कह पाना थोड़ा मुश्किल होगा कि इससे भविष्य के बारे में कितनी सटीक जानकारी मिल सकती है
आखिरी शब्द
आशा करते हैं कि आज इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको भविष्य बताने वाला खेल क्या है के बारे में जानकारी दी है, वह आपको बहुत ही दिलचस्प लगी होगी।
भविष्य बताने वाला खेल क्या है?, इसी प्रकार के आर्टिकल्स के लिए आप हमारी वेबसाइट हो फॉलो करते रहें, धन्यवाद!
Is a Gold Loan a Better Course of Action for Your Cash Emergency
Benefits of Corporate Tax in India
Explore which saving type matches your personality
Smart Ways To Beat The Hospital Queue